28.1 C
Bhopal

खरात बाबा पर एसआईटी की छापेमारी, 150 महिलााओं का शोषण किया

प्रमुख खबरे

नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात के ठिकानों पर SIT की छापेमारी में तंत्र-मंत्र की सामग्री और जानवरों के अवशेष मिले हैं. 150 महिलाओं के शोषण के आरोपी खरात ने ‘हॉट-कोल्ड रीडिंग’ के जरिए लोगों को ठगा. प्रशासन ने उसका हथियार लाइसेंस रद्द कर दिया है. वह फिलहाल 29 मार्च तक पुलिस कस्टडी में है.

नासिक पुलिस की एसआईटी और क्राइम ब्रांच ने भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ अपनी घेराबंदी सख्त कर दी है. कनाडा कॉर्नर स्थित उसके ओकस प्रॉपर्टी कार्यालय पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी जारी है. फोरेंसिक टीम को यहां से ऐसी चीजें मिली हैं जो किसी भी सभ्य समाज को डराने के लिए काफी हैं. एसआईटी की छापेमारी में खरात के दफ्तर से महिलाओं के कटे हुए बाल, जानवरों के अवशेष, तंत्र-मंत्र की सामग्री और कई आपत्तिजनक किताबें बरामद हुई हैं. पुलिस ने फिलहाल इस दफ्तर को सील कर दिया है और जब्त सामान को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है.

जांच में खुलासा हुआ है कि खरात कोई सिद्ध पुरुष नहीं, बल्कि एक शातिर माइंड गेम खिलाड़ी था. जांच में खुलासा हुआ है कि खरात ‘हॉट रीडिंग’ और ‘कोल्ड रीडिंग. जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करता था. ‘हॉट रीडिंग’ में पहले से जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल किया जाता था, जबकि ‘कोल्ड रीडिंग. में बातचीत के दौरान पूछे गए सवालों और सामने वाले की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अंदाजा लगाकर उसे भ्रमित किया जाता था.

एक और चौंकाने वाला खुलासा उसकी सेहत को लेकर हुआ है. करीब डेढ़ साल पहले खरात को लकवे (Paralysis) का दौरा पड़ा था. सूत्रों के अनुसार, यह दौरा अत्यधिक शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन के कारण आया था. हालांकि, एक डॉक्टर भक्त ने उसकी जान बचा ली, लेकिन आज भी उसके चेहरे और हाथ पर उस अटैक का असर साफ दिखाई देता है.

पुलिस जांच के अनुसार, खरात ने भविष्य बताने और धार्मिक विधि के नाम पर 150 से अधिक महिलाओं का शारीरिक शोषण किया. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने उसका HIV टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. खरात फिलहाल 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में है.

प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अशोक खरात का गन लाइसेंस भी रद्द कर दिया है, जो उसे 2012 में जारी हुआ था. वहीं, पुलिस कस्टडी में खरात का व्यवहार अजीब बना हुआ है. वह लगातार मंत्र जाप करता रहता है.

पूछताछ में उसने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा, “मेरे अंतर्मन ने मुझे धोखा दिया, अब मैं सिर्फ अपने दिमाग की सुनूंगा. मैंने जिनका भला किया, वही मेरे खिलाफ खड़े हो गए.” उसने अपने कृत्यों को ‘धार्मिक विधि’ बताकर बचाव करने की भी कोशिश की है.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे