उज्जैन। राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान के साथ शुक्रवार देर रात एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। दरअसल शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान फरहान के पैर में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद आरोपी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से झूमाझटकी में उसने हमला कर दिया। यही नहीं उसने पिस्टल छीनने की भी कोशिश की थी। इसी झूमाझटकी में गोली चल गई जो फरहान के पैर में लगी। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि फरहान को शुक्रवार को ही अशोका गार्डन पुलिस ने रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी अशोका गार्डन हेमंत श्रीवास्तव ने बताया, अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन की टीम फरहान को लेकर फरार आरोपी अबरार की तलाश में बिलकिसगंज जा रही थी। फरहान ने पुलिस से कहा कि अबरार बिलकीसगंज में छिपा है। पुलिस रात साढ़े ग्यारह बजे अशोका गार्डन थाने से सुरक्षा बल के साथ फरहान का लेकर बिलकीसगंज जा रही थी। रातीबड़ थाने के आगे निकलते ही सरवर गांव में फरहान ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। उसकी सुरक्षा के लिए उप निरीक्षक सहित दो पुलिस वाले उसकी सुरक्षा के लिए नीचे उतरे। इस बीच आरोपी फरहान उप निरीक्षक की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। दोनों के बीच छीना झपटी में उप निरीक्षक के पिस्टल से गोली चल गई जो फरहार के पैर में लगी है। आरोपी फरार नहीं हो पाया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फरहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया जा रहा है।”
फरहान के पनाह देने वालों पर नजर
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि फरहान को पुलिस ने कल शाम को ही रिमांड पर लिया है। रात में उसे लेकर सीहोर जा रहे थे। ऐसे में उसके परिचितों और संबंधियों को जानकारी लगी होगी। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि कहीं फरहान के पनाहगार, करीबी और परिचित उसके फरार होने की कोई योजना तो नहीं बनाए हुए थे। पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने के बाद कोई उसे फॉलो कर बचाने का प्रयास में तो नहीं था। ऐसे साक्ष्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “मध्य प्रदेश में किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे वे राज्य में हों या बाहर भाग जाएं। हमारी पुलिस उन्हें हर जगह से पकड़कर लाएगी।”
फरहान के पिता ने जताया अफसोस
फरहान के पिता रिजवान खान ने इस पूरे कांड पर अफसोस जताते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की करतूतों पर बेहद शर्मिंदगी है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता था कि फरहान इस तरह के घिनौने कामों में शामिल है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और पीड़िताओं को न्याय मिलना चाहिए।”
लव जिहाद के अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि निजी कॉलेल की छात्राओं से दुष्कर्म, दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान सहित पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तातर कर चुकी है। फरहान के साथ नबील भी अशोका गार्डन थाना पुलिस की रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरहान और उसके गिरोह के आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप के सीक्रेट फोल्डर में जितने भी वीडियो मिले हैं, अधिकांश फरहान के कॉलेज की छात्राओं के हैं। कुछ पासआउट हैं बाकी उसी कॉलेल की छात्राएं हैं।