20.6 C
Bhopal

संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के अध्यक्ष

प्रमुख खबरे

बिहार भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार बीजेपी की कमान संजय सरावगी को सौंपी है। संजय सरावगी दरभंगा शहरी सीट से विधायक हैं।

बता दें कि 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली।

गोरतलब है कि संजय सरावगी ने पहली बार दरभंगा नगर निगम के वार्ड छह से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीत गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया।

पार्टी ने उन्हें 2005 के मार्च में विधानसभा चुनाव में दरभंगा शहरी सीट से चुनाव लड़ाया। अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने जीत हासिल की।

खास बात यह है कि तब से लेकर अभी तक वह दरभंगा नगर से विधायक हैं। संजय सरावगी ने नवंबर 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत हासिल की। 2025 के विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने उमेश सहनी को बड़े अंतर से हराया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे