22.4 C
Bhopal

इंदौर के एरोड्रम इलाके में गुंडों के आतंक के बाद रहवासियों ने किया चक्काजाम

प्रमुख खबरे

इंदौर शहर के एरोड्रम थाना इलाके में 60 फीट रोड पर आज रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। यहां कल रात गुंडों से एक दुकान संचालक सहित अन्य लोगों पर वसूली के लिए हमला किया था। इस घटना से आक्रोशित रहवासी बड़ी संख्या में आज सुबह सड़क पर उतर आए और वाहनों को रोक दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अवैध वसूली करने पहुंचे गुंडों ने डेयरी मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया था। डेयरी मालिक के बेटों ने इसका विरोध किया तो गुंडों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

वारदात पल्हर नगर 60 फीट रोड की है। मोहनलाल गुर्जर यहीं कृष्णा डेयरी के नाम से व्यापार करते हैं। रिश्तेदार पुष्कर गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार रात साहू नगर निवासी लिस्टेड गुंडा अपने साथियों के साथ अवैध वसूली के लिए कृष्णा डेयरी पहुंचा।

उसने दुकानदार मोहनलाल गुर्जर से विवाद करते हुए चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे नितिन गुर्जर और अंकित गुर्जर बीचबचाव करने पहुंचे तो गुंडों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहनलाल के गले पर चाकू से हमला किया गया था। हमला करने के बाद गुंडे भाग निकले। पुलिस ने सुजल, मयंक, राहुल व एक अन्य केस दर्ज किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे