25.1 C
Bhopal

पुलिस विभाग में फेरबदल, खरगोन एएसपी सहित 3 अफसरों का तबादला

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है।

राज्य सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, तीनों ही भारतीय पुलिस सेवा यानि आइपीएस अधिकारी हैं। गृह विभाग ने तीनों आइपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेश के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 3 अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें खरगोन के ASP भी शामिल हैं जिन्हें अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल का असिस्टेंट बनाया गया है।

राज्यपाल के असिस्टेंट 2019 बैच के आइपीएस शशांक को अब नगरीय पुलिस जोन 1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) बना दिया गया है। इसी तरह खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 2021 बैच के नरेंद्र रावत को अब गवर्नर के असिस्टेंट के रूप में पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में भोपाल में नगरीय पुलिस जोन 1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर पदस्थ आइपीएस प्रियंका शुक्ला को भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। वे 2019 बैच की आइपीएस हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे