21.3 C
Bhopal

मप्र की राज्यमंत्री का रिश्तेदार, उप्र में 5 तस्करों सहित गिरफ्तार

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अवैध नशे की तस्करी करने वाले गिरोह को यूपी के बांदा जिले की नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री का बहनोई समेत 5 अंतरराज्यीय तस्कर आए हैं। उनसे 10.4 किलो गांजा और 315 बोर का अवैध हथियार जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर नरैनी पुलिस गश्त कर रही थी। तभी नरैनी-कालिंजर रोड में पेट्रोल पंप के पास कुछ संदिग्ध दिखे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान और वाहन को डिग्गी से गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक अवैध हथियार मिला। ऐसे में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए राज्यमंत्री के बहनोई दीपक सिंह राजावत पिता रजनीरा निवासी उजरौधा थाना रैगांव और सैलेन्द्र मंदिर दोनों सतना जिले के निवासी पिता सुरेन्द्र निवासी उगरी हनुमान है।

इसी तरह बुद्धविलास पिता बोधन निवासी मढ़ाव जिला बांदा, महिपत मिता मूलचन्द्र निवासी बड़ेहा जिला बांदा) और अभिलाष पिता बीरेन्द्र निवासी खरौली जिला बांदा को पकड़ा है।

राज्यमंत्री के बहनोई के खिलाफ सिंहपुर थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। वह नशीली कफ सिंहपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट का सिरप की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस जांच में सिंडीकेट के 35 लाख रुपए की कफ सिरप की रूप में कुछ वर्षों के भीतर 5 करोड़ की खरीदी व बिक्री का ट्रांजेक्शन दीपक सिंह के खाते में पाया गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे