24.1 C
Bhopal

जिसने राजधानी में 12 साल राज किया, उसे देना होगा पाई-पाई का हिसाब: शपथ से पहले ही रेखा ने आप को लिया निशाने पर

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार दोपहर 12 बजे गोपनीयता की शपथ लेंगी। एलजी वीके सक्सेना रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को सीएम और 6 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही एक्शन में आ गई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने निशाने पर लेते हुए कहा है कि जिस दल ने बीते 12 साल से दिल्ली में राज किया है, उसे पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं ढट मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी। मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे।

जनता से किए वादे समयबद्ध तरीके से किए जाएंगे पूरे
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। हमने जनता से जो-जो वादे किए हैं उसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि ‘ जो सरकार दिल्ली में पिछले 12 साल से दिल्ली में राज कर रही थी और जितने भी भ्रष्टाचार के आरोप उन पर लगे हैं, जनता के एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।’ बता दें कि बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नेता चुना गया था। वही दिल्ली की चौथी ऐसी महिला हैं जो राजधानी की सीएम बनने जा रही है। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं।

रामलीला मैदान में आयोजित हो रहा है शपथ ग्रहण
रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे जिनमें नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं। प्रवेश वर्मा के अलावा कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह और रविंदर सिंह का नाम शामिल है। रामलीला मैदान में होने वाले भव्य शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और 30 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे