नई दिल्ली। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी गोपनीयता की शपथ लेंगे। प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा , मनजिंदर सिंह सिरसा , मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज का नाम शामिल हैं। शपथ समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री समेत एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी शिरकत करेंगे। बता दें कि भाजपा राजधानी में 27 साल बाद सत्ता में वापस लौटी है।
सीएम पद की शपथ लेने जा रही रेखा गुप्ता की बात करें तो वह दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था। रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं। रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर प्रभावशाली रहा है। भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य उन्होंने किया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही नगर निगम चुनावों में भाजपा की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार भी थीं। राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुई, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में महासचिव रहीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी में उच्च पदों तक का सफर तय किया और एक अनुभवी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।
पूरे किए जाएंगे वादे
सीएम पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कहा, “मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं ढट मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जतायाय मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी।।।मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। हमने जनता से जो-जो वादे किए हैं उसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।”
रामलीला मैदान में आयोजित हो रहा है शपथ ग्रहण
आपको बता दें कि दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति ने प्रस्ताव पास हो गया। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की।