22.1 C
Bhopal

भोपाल में सुबह- सुबह ही चोरी छुपे हो गया रावण दहन

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विजयादशमी की सुबह ही रावण दहन हो गया। मार्निग वाक पर निकले लोगों ने सबसे पहले धुआं देखा, लेकिन कोई कुछ समझ पाता इससे पहले दशानन धू-धू कर जल चुका था।

दरअसल, सुबह करीब 6 बजे कुछ नशेड़ी युवक-युवतियां रावण के पुतले में आग लगाकर भाग गए।

इसके बाद शाम के आयोजन के लिए दशहरा उत्सव समिति ने आनन-फानन में कामचलाऊ पुतले की व्यवस्था की। घटना नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा माल के पीछे की है। यहां अटल दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा किया गया था, जिसमें आग लगा दी गई।

क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक एसयूवी से दो युवक और एक युवती मैदान में पहुंचे और पुतले में आग लगा दी। जानकारी मिलते ही मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फुटेज में युवक और युवती पुतले को आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से लोग हैरान हैं, लेकिन आयोजन समिति पदाधिकारियों ने साफ किया कि शाम के रावण दहन कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे