21.1 C
Bhopal

कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्रपति-पीएम ने श्रद्धांजलि, मोदी बोले- सैनिकों का जज्बा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए की 1999 में आज के ही दिन हमारे रणबांकुरों ने पडोसी देश पाकिस्तान को धूल चटाकर कारगिल पर तिरंगा फहराया था। तब से हम इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप मनाते हैं और बलिदानियों को नमन करते हैं। कारगिल की 26वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने आज कारगिल के बलिदानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज का दिन भारतीय सेना के वीर जवानों की असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिन्द! जय भारत! वहीं पीएम मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा कि देश के आत्मसम्मान की रक्षा करने वाले बलिदानी सपूतों को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए मर मिटने का सैनिकों का जज्बा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।

बलिदानियों की सेवा का ऋणी रहेगा देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है। भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा। भारतीय वायु सेना ने एक्स पर लिखा, भारतीय वायु सेना कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उनका साहस, बलिदान और अटूट संकल्प कृतज्ञता से एकजुट राष्ट्र को प्रेरित करता रहता है।

शाह ने भी वीर शहीदों को किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के गौरव और विजयगाथा का अविस्मरणीय दिन है। वर्ष 1999 में हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ से दुश्मनों को घुटनों पर ला कर, अदम्य साहस व पराक्रम की अमिट मिसाल पेश की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन सभी शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह राष्ट्र आपके त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे