29.1 C
Bhopal

सोनिया गांधी की बीमारी पर सियासत, निशिकांत दुबे ने निजी अस्पताल में इलाज पर उठाए सवाल

प्रमुख खबरे

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत इन दिनों खराब है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है।

इस बीच, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी का नाम लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि वह सोनिया गांधी का एम्स जैसे सरकारी अस्पताल में इलाज क्यों नहीं करा रहे जहां आरक्षण लागू है?

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में लिखा, “राहुल गांधी जी सोनिया गांधी जी का ईलाज जिस अस्पताल गंगाराम में हो रहा है वह प्राइवेट अस्पताल है, वहां आरक्षण लागू नहीं है।

यदि एम्स में इलाज कराते तो वहां आपको 60 प्रतिशत आरक्षण के डॉक्टर मिलते, क्या आपका भरोसा सरकारी अस्पताल में नहीं है? उनका इलाज भी डॉक्टर अरुप बासु कर रहे हैं जो आरक्षित वर्ग के डॉक्टर नहीं हैं।

सोनिया जी के स्वस्थ होने की कामना हम सभी करते हैं, लेकिन आपने कांग्रेस की क्या हालत बनाई है। जार्ज सोरोस के कहने पर आप समाज को बांटकर देश क्यों तोड़ना चाहते हैं?”

बता दें कि, तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सोनिया गांधी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे