35.1 C
Bhopal

पीएम मोदी कल आएंगे मप्र: सिंघार ने ऐसे कसा तंज, मंत्री विजय शाह के मामलें में भी दागा सवाल

प्रमुख खबरे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानि शनिवार को मप्र के दौरे पर आ रहे हैं। वह भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कल मप्र आ रहे हैं, महिला सशक्तिकरण की बात कही जा रही है। वादों के फूल खिलेंगे लेकिन प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे। इस दौरान सिंघार ने महिलाओं से जुड़े कई और भी सवाल दागे। साथ ही सिंघार ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के मामले में भी पीएम से बड़ा पूछा है।

सिंघार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि स्वसहायता समूहों को आजीविका से नहीं जोड़ा गया है। आजीविका के लिए क्या योजना ला रहे हैं, लाड़ली बहनों को तीन हजार कब मिलेंगे, देश में महिला आरक्षण कब लागू होगा। हाईकोर्ट में सिर्फ 3 प्रतिशत महिला जज क्यों? मप्र पुलिस में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी कब होगी। मेट्रो प्रोजेक्ट लेट होने से सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ, ये कर्ज कैसे चुकाया जाएगा, क्या मेट्रो टिकिट मंहगा होगा।

अच्छे दिन में मंहगाई क्यों बढ़ रही
मप्र के हवाई अड्डों पर क्षमता से कम पैसेंजर्स क्यों है। भोपाल में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा कब शुरू होगी। आदिवासी, पिछड़ों, देवी अहिल्या की बात की जा रही है, लेकिन बजट कितना है। केंद्रीय परियोजनाओं का पैसा कम क्यों आने लगा, क्या यही अच्छे दिन हैं कि मंहगाई बढ़ रही है, इन सबको लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए।

विजय शाह को माफ करेंगे या सजा देंगे
मंत्री विजय शाह ने जो अपमान किया- उसके लिए विजय शाह को माफ करेंगे या सजा देंगे स्थिति स्पष्ट की जाए। किसानों की आय दोगुना क्यों नहीं कर पाए, स्कूलों में शौचालय और पानी की व्यवस्था क्यों नहीं। पोर्टल से जानकारियां हटाई जा रही हैं। जानकारियां अपडेट क्यों हो रही हैं, आरटीआई को लेकर नीति स्पष्ट करना पड़ेगी। उज्ज्वला योजना के खाली सिलेंडर छतों पर क्यों रखे हुए हैं। लोकतंत्र की एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर सकें इसकी क्या योजना है?

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे