32.1 C
Bhopal

उप्र में 50 से ज्यादा न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

प्रमुख खबरे

उत्तरप्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 50 से अधिक जजों के तबादले कर दिए हैं।

बरेली एडीजे तबरेज अहमद और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं।

बरेली की अपर जिला जज केएम अफ्शां (हमीरपुर), कुमार मयंक (प्रयागराज), तबरेज अहमद (बुलंदशहर), ज्ञानेंद्र त्रिपाठी (हरदोई) और देवाशीष को (झांसी) स्थानांतरित किया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन में मंजुला मिश्रा (कन्नौज), रेखा रावत (एटा), अरुण कुमार पांडेय (बलिया) और शिखर अग्रवाल (मेरठ) भेजे गए हैं।

सिविल जज सीनियर डिवीजन में अलका पांडेय (श्रावस्ती), पारस यादव (देवरिया) और श्वेता तिवारी (फर्रुखाबाद) का भी तबादला हुआ है।

नई तैनाती में संतोष कुमार यादव, संदीपा यादव, नम्रता अग्रवाल, योगेश कुमार चौधरी और अरुण गौतम को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुनील कुमार त्रिपाठी को सीनियर डिवीजन में बरेली भेजा गया है।

बदायूं: कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

बदायूं से सौरभ सक्सेना (श्रावस्ती), मिर्जा जीनत (सहारनपुर) और शिव कुमारी (मुजफ्फरनगर) को भेजा गया है।

जूनियर डिवीजन में राखी भदौरिया (ललितपुर), रोहिणी उपाध्याय (बुलंदशहर), सौम्या अरुण (कानपुर नगर), पिंकी वर्मा (लखीमपुर खीरी) और गरिमा सिंह (सीतापुर) का तबादला किया गया। सीनियर डिवीजन में कोमल श्रीवास्तव (अलीगढ़) और पंकज कुमार पांडेय (बलिया) भी स्थानांतरित किए गए हैं। नई तैनाती में मोहम्मद कुमार (जालौन), नीलांजना (कानपुर नगर) और सागर तयाल (फिरोजाबाद) को जिम्मेदारी दी गई है।

पीलीभीत: पांच जजों का स्थानांतरण, तीन की नई तैनाती

पीलीभीत से विजय कुमार डुंगराकोटी (मैनपुरी), महेशानंद झा (मुजफ्फरनगर), गीता सिंह (चित्रकूट), छंगूर राम (मऊ) और अतीफ शमीम (प्रतापगढ़) को स्थानांतरित किया गया है। यहां विजय कुमार हिमांशु (गौतम बुद्ध नगर), महेंद्र श्रीवास्तव (हाथरस) और शिखा प्रधान (कासगंज) की तैनाती की गई है।

शाहजहांपुर: बड़े पैमाने पर अदला-बदली

शाहजहांपुर से सुदीप कुमार जायसवाल (सीतापुर), गरिमा सिंह-I व मनोज कुमार सिद्धू (मुजफ्फरनगर), अभय प्रताप सिंह-I, अनुराधा पुंडीर व पंकज कुमार श्रीवास्तव (प्रयागराज) को भेजा गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश मिश्रा-III (आजमगढ़), लवी यादव (हमीरपुर) और नरेंद्र नाथ पांडेय (कौशांबी) का भी स्थानांतरण हुआ है। जूनियर डिवीजन में अभिषेक कुमार-I (बागपत), वर्तिका पटेल (सीतापुर), अवंतिका त्रिपाठी (बहराइच), निधि माधव कुरिल (गाजियाबाद) और सौरभि पाठक (प्रयागराज) को भेजा गया है। नई तैनाती में प्रेम शंकर, प्रियंका सिंह-I, कुमार मिताक्षर, अर्चना यादव, सुलोचना वर्मा और अपेक्षा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुनरुत्थान का संदेश, उम्मीद की लौ और आस्था का सैलाब। ईस्टर के पावन मौके पर रविवार सुबह बरेली का इंग्लिश मेथोडिस्ट चर्च आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। सूरज की पहली किरण के साथ हुई डॉन सर्विस ने यह संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु को पराजित कर मानवता को नया जीवन दिया है।

पुनरुत्थान का संदेश, उम्मीद की लौ और आस्था का सैलाब। ईस्टर के पावन मौके पर रविवार सुबह बरेली का इंग्लिश मेथोडिस्ट चर्च आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। सूरज की पहली किरण के साथ हुई डॉन सर्विस ने यह संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु को पराजित कर मानवता को नया जीवन दिया है।

सुबह-सुबह चर्च परिसर में विशेष डॉन सर्विस (Sunrise Prayer) आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह प्रार्थना प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने का जीवंत प्रतीक मानी जाती है। जैसे ही सूरज उगा, चर्च में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण और भी प्रगाढ़ हो गया।

स्तुति गीतों से गूंजा चर्च, हर दिल में जागी श्रद्धा

डॉन सर्विस के बाद आयोजित विशेष ईस्टर आराधना में बच्चे, युवा और वरिष्ठ सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चर्च में गूंजते स्तुति गीतों और भजनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। गीतों का संचालन राजीव पॉल ने किया, जबकि श्रद्धालु प्रभु की महिमा गाते हुए पुनरुत्थान के संदेश में डूबे नजर आए।

पुनर्जीवन का संदेश, पादरी ने वचन से समझाया ईस्टर का महत्व

चर्च के पादरी शिव चन्द ने अपने संदेश में प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की महत्ता को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ईस्टर केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन में नई शुरुआत और आशा का प्रतीक है। मसीही जीवन में पुनर्जीवन का यह संदेश हर कठिनाई पर विजय पाने की प्रेरणा देता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे