24.3 C
Bhopal

चेन्नई से सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में 200 से ज्यादा पैसेंजर रहे परेशान

प्रमुख खबरे

चेन्नई से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के 200 से ज़्यादा पैसेंजर को फ्लाइट में लगभग 5 घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एक पैसेंजर का वीडियो वायरल हो गया जिसमें वे गुस्से में एयरलाइन स्टाफ पर चिल्ला रहे थे।

हालांकि, इंडिगो का ऑफिशियल जवाब है कि पायलट ने देखा कि केबिन का टेम्परेचर नॉर्मल से ज़्यादा था और उसने इंजीनियरिंग टीम को बताया और कॉकपिट क्रू के ड्यूटी के घंटे फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) से ज़्यादा हो गए थे, इससे पहले कि समस्या ठीक की जाती। विमान कंपनी ने कहा गया, “हमें एक दूसरा क्रू अरेंज करना पड़ा, जिसमें समय लगा।”

क्यों परेशान हो गया पैसेंजर?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए 1 मिनट के वीडियो में पैसेंजर ने शिकायत की कि एयर कंडीशनिंग के ऑन और ऑफ होने से उनका दम घुट रहा था। इसके साथ ही उस यात्री ने कहा कि उन्हें CISF वालों ने धमकाया।

सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट (फ्लाइट नंबर: 6E1025) सुबह 7.30 बजे निकलने वाली थी और पैसेंजर को सुबह 6.30 बजे से चढ़ने की इजाजत थी, लेकिन फ्लाइट तय समय पर नहीं उड़ी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे