22.4 C
Bhopal

राजधानी में 11 जनवरी 1100 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली, रूट रहेंगे डायवर्ट

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इस साल 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के तौर पर मना रही है। भोपाल के जंबूरी मैदान पर 11 जनवरी को एक बड़ा किसान सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में सीएम डॉ मोहन यादव कृषि कल्याण वर्ष 2026 की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पर रविवार,11 जनवरी को कृषि कल्याण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ट्रैक्टरों से लोग आ रहे हैं।

यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। ट्रैक्टर रैली आरटीओ आफिस तिराहा कोकता बायपास से शुरू होगी, जिसमें 1101 ट्रैक्टर शामिल होंगे, जो भोपाल, विदिशा और रायसेन से आ रहे है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि वर्ष-2026 की घोषणा करने वाले हैं। इस सम्मेलन में किसानों की आय वृद्धि और रोजगार सृजन पर फोकस रहेगा।

वहीं, दूसरे कार्यक्रम सभा में भोपाल जिले से 12000, सीहोर और विदिशा से 6000-6000 लोग शामिल होंगे। किसानों को लाने वाली बसौ और रैली शामिल होने वाले ट्रैक्टर के मार्ग, डायवर्सन रूट पार्किंग और व्यवस्था को सुचारू किया गया है।

बोर्ड ऑफिस, अन्ना नगर, महात्मा गांधी चैराहा, अवधपुरी तिराहा, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा तक यातायात का अधिक दबाव रहेगा।

रायसेन रोड और कोकता बायपास की ओर परीक्षा सेंटर जाना चाहते हैं वे पिपलानी चौराहे से पटेल नगर चौराहे की से जा सकते हैं।

ये होगा डायवर्ट रूट

अवधपुरी से ऋषिपुरम चौराहा, विजय मार्केट, बरखेड़ा, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज नाका से 10 नंबर मार्केट की ओर जा सकते हैं।

पिपलानी/अयोध्या नगर से आने वाले वाहन जेके रोड आइटीआइ तिराहा, प्रभात चैराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे