25.2 C
Bhopal

आपरेशन ब्लू स्टारः भाजपा सांसद ने इंदिरा को लिया निशाने पर, एक्स पर शेयर किया लेटर

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। स्वर्ण मंदिर में हुए हमले को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपने निशाने पर ले चुके भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अब आपरेशन ब्लू स्टार को लेकर इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल भाजपा सांसद ने बुधवार को दावा किया है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने आॅपरेशन ब्लू स्टार के लिए ब्रिटिश सेना की मदद ली थी। इतना ही नहीं, इंदिरा ने ब्रिटिश पीएम मारग्रेट थैचर को खत लिखकर अपनी आंतरिक समस्याएं साझा कीं। बता दें कि इससे पहले निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि स्वर्ण मंदिर में हुए हमले में इंदिरा गांधी शामिल थीं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा, 1984 में ब्रिटिश सैनिकों के सहयोग से ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ करने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को यह पत्र भेजा। क्या कभी भी एक सार्वभौमिक राष्ट्र का प्रधानमंत्री दूसरे देश के साथ अपनी आंतरिक समस्या बताता है? उन्होंने आगे कहा, विदेशियों से लड़ने के लिए तो सामरिक सहयोग चाहिए, लेकिन अपने देश के निहत्थे लोगों को मारने के लिए विदेशी सामरिक सहयोग को क्या कहते हैं?

भाजपा सांसद ने यह भी किया था दावा
निशिकांत दुबे ने मंगलवार को पूर्व पीएम नेहरू पर 1963 में ओडिशा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को देने का दावा किया था। भाजपा सांसद ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी और कांग्रेस के परिवार का अमेरिका के आगे सरेंडर। नेहरु जी ने 1963 में हमारे ओडिशा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया। गुलामी और देश बेचने, तोड़ने की मानसिकता ने हमें पाकिस्तान की तरह अमेरिका के सामने खड़ा कर दिया। यह काला अध्याय, मन विचलित भी है और व्यथित भी।

नेहरू-गांधी परिवार पर यह भी लगाया आरोप
इसके अलावा, उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर अमेरिका के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था, अमेरिका के आगे नतमस्तक नेहरू-गांधी परिवार। राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और भारत की आस्था के साथ किसानों की तबाही। क्या केदारनाथ का हादसा अमेरिका के न्यूक्लियर वस्तु के कारण हुआ, जो नंदा देवी पर्वत शिखर के ऊपर से 1960 में गायब हो गया? क्या तीस्ता नदी के बाढ़ का भी वही कारण है? गंगोत्री-यमुनोत्री के पिघलते ग्लेशियर और गंगा के पानी में लगातार कमी किसानों की तबाही के लिए जिम्मेदार है, कांग्रेस पार्टी के नेहरू जी का सरेंडर?

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे