20.1 C
Bhopal

मप्र में अब कैबीनेट बैठक ई-केबीनेट एप्लीकेशन पर होगी

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के निर्देश पर मंत्रालय में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रि-गण के विशेष सहायकों, विशेष कर्त्तव्य अधिकारी और निज सचिवों को ई-केबीनेट एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया गया। शीघ्र ही केबिनेट बैठकें ई-केबिनेट एप्लीकेशन पर आयोजित होंगी।

प्रतिभागियों को मुख्य सचिव कार्यालय के उपसचिव डी के नागेंद्र, एनआईसी के डायरेक्टर अमित जैन, वल्लभ भवन रजिस्टार मनोज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में ई-केबीनेट के एजेंडा की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई।

केबीनेट से संबंधित सूचनाओं और दस्तावेजों के डिजीटल रूप में तत्काल, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रभावी प्रस्तुति और ई-केबीनेट में प्रयोग के साथ ही बैठक की तैयारी एवं समीक्षा में होने वाली आसानी को बताया गया। प्रशिक्षण में इस नवीन प्रणाली से समय के प्रबंधन और बचत के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे कागज रहित, सुरक्षित और आसानी से उपयोग होने वाला आधुनिक, डिजीटल इंटरफेस पूर्णत: गोपनीयता रखता है। इससे कभी भी कहीं भी बैठक की कार्य सूची को अपनी सुविधा अनुसार देखा जा सकता है। इस दौरान प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे