भारत की जनगणना-2027 के संबंध में रखी गई बैठक में शामिल नहीं होना नगर निगम के 32 अधिकारी-कर्मचारियों को महंगा पड़ा।
कमिश्नर संस्कृति जैन ने सभी को नोटिस थमाए हैं। सभी से जवाब मांगा है। समय पर जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी।
निगम प्रशासन ने संबंधितों को 6 अप्रैल तक स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण पेश करने के लिए कहा है। चेतावनी दी कि संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें जारी किए नोटिस
निगम प्रशासन ने सहायक यंत्री आदित्य शर्मा, गौरव प्रजापति, केसी गुप्ता, अजय सोलंकी, शुभम वर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, चंदन पिपलाद, ज्योति मानकेले, पवन मेहरा, अभिषेक मालवीय, अंकुर रायजादा, अमन सिंह, उप यंत्रीग संजय बराड़िया, अमर सिंह यादव, आकृति पटेल, आदित्य खरे, अनिता मेहर, शुभकामना ठाकुर, सत्यम सिंह, अमित कुमार दुबे, कीर्ति तोमर, अजय राजावत, अमित दुबे, जोगेंदर सिंह, रूपांकन वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, शीतल विश्वकर्मा, सुपरवाइजर श्रीनिवास द्विवेदी व इफ्तिखार खान, समयपाल अंशुल पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।



