28.1 C
Bhopal

एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 पर नारकोटिक्स विंग इंदौर का एक दिवसीय वेबिनार

प्रमुख खबरे

प्रदेश के 1600 विवेचकों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण में लिया भाग

मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स विंग, इंदौर द्वारा 03 जनवरी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के सम्पूर्ण आज्ञापक प्रावधानों के संबंध में एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।

इस वेबिनार में जिला पुलिस बल एवं विभिन्न इकाइयों के अनुसंधान अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

वेबिनार में व्याख्याता के रूप में श्री अभिजीत सिंह राठौड़, जी.पी. इंदौर ने धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के अनिवार्य प्रावधानों, तलाशी प्रक्रिया तथा न्यायिक दृष्टिकोण पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

इस ऑनलाइन प्रशिक्षण से प्रदेशभर के सहायक उप निरीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के लगभग 1600 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि एनडीपीएस मामलों की विवेचना के दौरान धारा 50 के सभी आज्ञापक प्रावधानों का अक्षरशः पालन हो, जिससे प्रकरणों में कानूनी मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे