23.2 C
Bhopal

फिल्म समीक्षा:न हँसाती  है, न डराती है प्रभास की राजा साब 

प्रमुख खबरे

डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी।

लोहड़ी, संक्रांति और पोंगल के मौके पर रिलीज हुई प्रभास की  फिल्म ‘द राजा साब’ एक ऐसी  हॉरर-कॉमेडी-फैंटेसी है, जिसका हॉरर डराता नहीं, कॉमेडी हंसाती नहीं, एक्शन रोमांचित नहीं करता और गाने गुनगुनाने का मन नहीं करता।

बड़े बजट वीएफएक्स के बावजूद तेलुगु और हिन्दी में बनी राजा साब प्रजा से दूर-दूर ही लगती है। 3 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म का क्लाइमैक्स ही आधा घंटा चलता है!

फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल,मालविका मोहनन ,रिद्धि कुमार, जरीना वहाब,बोमन ईरानी आदि और जादू टोना, भूत-भभूत, पिशाच, जादू-टोना सब है, लेकिन कहानी ऐसी कि इस राजा साब से प्रजा खुश नहीं लगती !

प्रभास पहली बार इस तरह के कॉमेडी जॉनर में नजर आए हैं। प्रभास ने अपना पुराना ‘डार्लिंग’ वाला मजेदार, कॉमिक और स्वैगी अंदाज लाने  की कोशिश की है। पहला हाफ उनके कॉमिक टाइमिंग, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस से धक जाता है, लेकिन पुरानी फार्मूला फिल्मों का अंदाज़ बढ़िया वीएफएक्स के  बावजूद फिल्म में वह जान नहीं डाल पाया, जिसकी अपेक्षा थी।

फिल्म के सेट्स (खासकर हवेली और पैलेस) दुनिया के सबसे बड़े इंडोर सेट्स में से एक हैं। कलर्स, लाइटिंग और कुछ सीक्वेंस हॉलीवुड लेवल के लगते हैं।  भूत/एक्सॉर्सिस्ट वाला  संजय दत्त का किरदार  सरप्राइज  है। उनका और प्रभास का फेस-ऑफ, इंटरवल ब्लॉक और कुछ हॉस्पिटल-क्लाइमेक्स सीन सबसे मजबूत हिस्से हैं लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और टोनल इम्बैलेंस फिल्म में नज़र आता है। हॉरर + कॉमेडी + रोमांस + इमोशन भी क्लिक नहीं करता। कहानी में लॉजिक की कमी, कई सीन तो  बेमानी और सिली लगते हैं। दूसरा हाफ ड्रैग करता है, कई जगह बोरिंग हो जाता है। प्रभास के फ्लर्टिंग सीन या दोस्तों के साथ मस्ती वाले जोक्स इतने पुराने और फोर्स्ड हैं कि थिएटर में हंसी की बजाय सिर्फ सन्नाटा या हल्की मुस्कान आती है।

डायरेक्शन पुरानी टेम्पलेट वाली लगती है। कहानी में डेप्थ नहीं, सब कुछ प्रभास के स्टार पावर पर टिका है लेकिन प्रभास की एंट्री सुस्त है, प्रभावहीन! प्रभास तेलुगु फिल्म वाले अंदाज में हैं।  भूत-प्रेत या सुपरनैचुरल इफेक्ट्स वाले कई सीन इतने सस्ते और कार्टूनी लगते हैं कि डर की जगह हंसी छूट जाती है।

टालनीय फिल्म है राजा साब !

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे