25.1 C
Bhopal

कांग्रेस से आईं मोना सुस्तानी मप्र भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनीं

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को 38 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्त कर दी है। कांग्रेस से आई मोना सुस्तानी को भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया है।

मोना वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी है।

कांग्रेस नेत्री मोना ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। मोना का परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है।

38 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। देर रात की गई 38 पदाधिकारियों की नियुक्त में महिला मोर्चा में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष दो सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री व दो सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, इंटरनेट मीडिया, आइटी, नीति एवं शोध और प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी भी बनाए गए हैं। ग्वालियर से पांच, भोपाल से पांच, इंदौर से तीन और जबलपुर से एक पदाधिकारी बनाया गया है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा में शिवराज के भाई समेत 36 प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने मोर्चा के 36 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत चौहान समेत आठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा दो प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, इंटरनेट मीडिया, आइटी, नीति एवं शोध और प्रशिक्षण प्रभारी व सह प्रभारी, शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रचार प्रभारी और मन की बात प्रदेश प्रभारी भी बनाए गए हैं।

अजजा मोर्चा के 21 जिलाध्यक्ष भी घोषित

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने 21 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। शनिवार देररात जारी सूची में गुना, अशोकनगर, सीधी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, पांढुर्णा, हरदा, सीहोर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, देवास, मंदसौर, नीमच, मुरैना, नर्मदापुरम और मंडल जिलों के अध्यक्ष शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे