23.6 C
Bhopal

60 के हुए मोहन: पीएम ने CM को दी बधाई, दीर्घायु होने की कामना, शिवराज ने भी की मंगलमय जीवन की कामना

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को जन्मदिन है। वे आज अपना 60 जन्म दिन मना रहे है। इस अवसर पर सीएम मोहन को सुबह से ही बधाइयां मिल रही हैं। राजनीति से जुड़े तमाम दिग्गज नेता और पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मप्र के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीघार्यु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सीएम ने जताया पीएम का आभार
बधाई सन्देश पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम का आभार जताया है। सीएम ने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, मैं आपके हार्दिक आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए वास्तव में आभारी हूं। मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे प्रेरित करता है और हमारे राष्ट्र के लिए आपके दृष्टिकोण को बनाए रखने की मेरी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। आपका मार्गदर्शन निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे