26.9 C
Bhopal

सरकारी सेवकों के हित में मोहन कैबिनेट ने लिया अहम फैसला, 4 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रमोशन पालिसी को हरी झंडी दे मिल गई है। बता दें कि मप्र में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नीति का रास्ता साफ हुआ है। इसके अलावा कैबिनेट ने 459 नए आंगनबाड़ी केंद्र को हरी झंडी दी है। इसके लिए आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। वहीं रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि देने का भी फैसला लिया गया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने प्रमोशन नीति को मंजूरी दी है। इससे चार लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें एससी-एससीट सहित सभी वर्ग के सरकारी सेवकों का ख्याल रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।

प्रमोशन नीति में अग्रिम डीसीपी का प्रावधान किया गया है। पात्रता का भी प्रावधान है। पदोन्नति समिति को अधिकार दिए गए है। 6 महीने की सीआर को सालभर मानी जाएगी। प्रतिनियुक्ति के खाली पद पर प्रमोशन होगा। सभी खाली पदों पर प्रमोशन किए जाएंगे। इससे 2 लाख रिक्त पद सृजित होंगे और नई भर्ती के दरवाजे खुलेंगे।

आंगनबाड़ी केंद्र की मंजूरी, सहायिका-कार्यकतार्ओं की होगी भर्ती
साथ ही 459 नए आंगनबाड़ी केंद्र को मंजूरी मिली है। आंगनबाड़ी 2.0 के तहत 459 नई आंगनबाड़ी स्थापना होगी। आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। केंद्र सरकार 72 करोड़ और राज्य सरकार 70 करोड़ देगी।

बिजली कंपनियों के लिए 5163 करोड़
डॉ मोहन कैबिनेट में बिजली कंपनियों को अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5163 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गई है। जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सके।

मप्र में 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करेगी। सभी नगर निगमों से लेकर तहसील, विकासखंड, नगर पंचायतों से लेकर ग्राम पंचायतों के साथ पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास होगा। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव योग करेंगे तो कार्यक्रम के बीच विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का प्रदेश में सीधा प्रसारण होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे