24.2 C
Bhopal

अटलजी के सपने को साकार कर रहे मोदी-शाह, भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले वीडी: प्रदेश कार्यालय में फहराया ध्वज

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को भाजपा का 46वां स्थापना मनाया गया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी के कार्यकताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी और कृष्णा गौर भी मौजूद थीं।

इस दौरान वीडी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी और भाजपा के संस्थापकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरा किए जाने का जिक्र किया। वीडी ने कहा कि प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने 1980 के अधिवेशन में मुंबई में जिसकी शुरूआत की थी, जो जनसख के बाद भाजपा बनी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों से भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति पार्टी बनी है।

देश के अंदर खिल रहा कमल
जब अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के अध्यक्ष थे तब उस समय उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज देश के अंदर कमल खिल रहा है। शर्मा ने यह भी बताया कि भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भविष्यवाणी आज सच हो रही है।

ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी भी की गई
राजधानी में अलग-अलग जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के सरकारी निवास पर रामनवमी और स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक रामेश्वर शर्मा ढोलों की थाप पर कार्यकतार्ओं के साथ झूमते नजर आए। ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई। फूलों की रंगोली से कमल का फूल आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की श्रीराम जिनकी प्रेरणा से उनकी कृपा से जन के कल्याण कार्य कर रहें है उन्ही के प्राकट्य दिवस पर भाजपा का स्थापना दिवस है। उन्होंने श्रीराम नवमी एवं भाजपा के स्थापना दिवस पर बर्धा दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे