31.9 C
Bhopal

मालेगांव के आरोपियों पर गुनाह साबित नहीं, उमा ने कहा यह सत्य की जीत, भाजपा विधायक ने कांग्रेस-दिग्गी को घेरा, पूर्व सीएम ने साधी चुप्पी

प्रमुख खबरे

भोपाल। 2008 के मालेगांव बम धमाका मामले के आरोपी भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों को मुंबई की एनआईए कोर्ट ने बरी दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर मप्र में सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती ने जहां कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए साध्वी प्रज्ञा को बधाई दी है। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है, जबकि कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने इस मामले में कुछ बोलने से ही परहेज किया।

उमा भारती-उषा ठाकुर ने दी बधाई
भाजपा नेत्री नेता उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बधाई हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा आज निर्दोष साबित हुई। प्रज्ञा जी को बधाई एवं माननीय न्यायालय का अभिनंदन। बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि यह सत्य की जीत है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को षड्यंत्र करके फसाया नहीं जा सकता है। प्रज्ञा ठाकुर को बहुत बहुत बधाई।

हिंदुओं से माफी मांगे कांग्रेस और दिग्विजय सिंह
वहीं भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम किया। आतंकवाद को बचाने के लिए कांग्रेस ने षड्यंत्र रचा। गवाहों के पलटने पर कोर्ट का फैसला, सभी आरोपी दोषमुक्त हुए। कोई भी चश्मदीद अपने पुराने बयान पर कायम नहीं रहा। रामेश्वर ने आगे कहा कि इस फैसले से कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की रणनीति सामने आई है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं था। इस्लामिक आतंकवाद पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस ने जानबूझकर हिंदू आतंकवाद शब्द को गढ़ा। हिंदू न कभी आतंकवादी था और न रहेगा। दिग्विजय समेत पूरी कांग्रेस को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

कमलनाथ ने कही ये बात
इधर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह सच है या झूठ, अदालत अपना फैसला सुना चुकी है, तो फिर हम इस पर अभी तक चर्चा क्यों कर रहे हैं? मध्य प्रदेश में 1300 स्कूल हैं जहां एक शिक्षक तक नहीं है। 7,000 स्कूल हैं जहां केवल एक शिक्षक है। लगभग 2,000 शिक्षकों ने परीक्षा पास कर ली है, लेकिन वो वेटिंग में है। हमारे 60 प्रतिशत प्राइमरी स्कूलों की हालत खराब है। उनकी मरम्मत नहीं होती। ऐसा हालात पूरे प्रदेश में हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे