21.5 C
Bhopal

मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस, एसएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक व राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है।

बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद पर ही पदोन्न्त किया गया है। सभी कैडर के अधिकारियों को इसी माह डीपीसी में क्लियरेंस मिला है।

8 एसडीओ को मिली पदोन्नति

सामान्य प्रशासन विभाग ने 2022 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वरिष्ट समय वेतनमान रुपए 67700-208700 (पे मेट्रिक्स-11) में पदोन्नत करते पदस्थापना की है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगी।

ऐश्वर्य वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा, जिला डिंडोरी को पदोन्नत करते हुए उसी स्थान पर पदस्थापना की गई है।

रवि कुमार सिहाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लखनादोन जिला सिवनी को पदोन्नत किया गया है।

आशीष, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सेंधवा जिला बड़वानी को भी इस पदोन्नति का लाभ मिला है।

कार्तिकेय जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वारासिवनी जिला बालाघाट को पदोन्नत किया गया है।

विशाल धाकड़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी धार को पदोन्नत किया गया है।

सोनाली देव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला को उसी स्थान पर रहते हुए पदोन्नति का लाभ मिला है।

अर्पित गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट को उसी स्थान पर पदोन्नत किया गया है।

तनुश्री मीना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पेटलावद, जिला झाबुआ को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे