37.1 C
Bhopal

निमाड़ को बड़ी सौगात: जुलवानिया में मप्र का तीसरा 500 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, सिंगाजी से क्षेत्र को सप्लाई होगी बिजली

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 400 केवी सबस्टेशन जुलवानिया में निमाड़ क्षेत्र का पहला और प्रदेश का तीसरा 500 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। इसके पहले मध्यप्रदेश में सिर्फ भोपाल में 500 एमव्हीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हुए हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि खंडवा स्थित सिंगाजी सुपर थर्मल पॉवर प्लांट से निमाड़ क्षेत्र को सीधे विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवी सबस्टेशन जुलवानिया में इस ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 30 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊजीर्कृत किया गया है।

ऊजा मंत्री तोमर ने एमपी ट्रांसकों को दी बधाई
इस ट्रांसफार्मर के ऊजीर्कृत होने से न केवल निमाड़ क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं को अगले रबी सीजन में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी बल्कि इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से क्षेत्र के लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के लिए भी पर्याप्त मात्रा में विद्युत की उपलब्धता रहेगी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस सफलता के लिए एमपी ट्रांसकों को बधाई दी है।

निमाड़ क्षेत्र की पारेषण क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
एम पी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर की ऊजीर्कृत होने से निमाड़ क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। निमाड़ क्षेत्र में एमपी ट्रांसको अपने 59 एक्स्ट्रा हाईटेंशन सब स्टेशनों के द्वारा विद्युत आपूर्ति करती है। इसमें से 400 केव्ही के 4 सबस्टेशन, 220 केव्ही के 13 एवं 132 केव्ह. के 42 सब स्टेशन शामिल है। निमाड़ क्षेत्र की कुल स्थापित क्षमता अब 14 हजार 304 एमव्हीए की हो गई है।

एमपी ट्रांसको की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी हुई 81911 एमव्ही.ए
मध्यप्रदेश में एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) अपने 417 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इस क्षमता वृद्धि से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 81 हजार 911 एमव्हीए की हो गई है। प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के कुल 1027 पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे