27.1 C
Bhopal

गेहूं खरीदी में मप्र ने बनाया रिकार्ड, खाद्य मंत्री राजपूत ने सीएम मोहन का किया अभिनंदन

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल रिकार्ड गेहूं की खरीदी है। यही नहीं मप्र गेहूं खरीदी में देश में दूसरे नंबर पर रहा। मोहन सरकार ने 9 लाख किसानों से 77 लाख 75 हजार मीट्रिक टन गेहू की खरीदी की। मप्र में रिकार्ड गेंहू की खरीदी की बड़ी वजह रहा एमएसपी के अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस। मप्र में गेंहू का रिकार्ड उपार्जन होने पर नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया है।

मंत्री राजपूत ने बताया कि गेहूं के उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। एक लाख से अधिक महिला किसानों से 8.98 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया। उन्होंने बताया कि बताया कि गत वर्ष 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ था। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए है और राज्य सरकार द्वारा 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। इस तरह से गेहूं का उपार्जन 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया गया है, जो कि देश में सर्वाधिक है।

उन्होंने बताया कि 9 लाख किसानों में से 1 लाख 23 हजार महिला किसानों द्वारा 8 लाख 98 हजार मीट्रिक टन गेहूं का विक्रय किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 3623 केन्द्र खोले गए जिसमें से 293 केन्द्र महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित किए गए, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। महिला किसानों के खाते में 2 हजार 335 करोड़ रुपए का बोनस सहित भुगतान किया जा चुका है। किसानों के खातों में कुल 19 हजार 322 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे