24.1 C
Bhopal

एक-दूजे के हुए कार्तिकेय-अमानत: नवदंपत्ति को आशीष देने पहुंचे दिग्गज, बेटे की बारात में जमकर थिरके शिवराज, सिंधिया ने भी दिया साथ

प्रमुख खबरे

जोधपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गुरुवार की रात लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए। यह विवाह समारोह शाही अंदाज में संपन्न हुआ। वर-वधु को आशीर्वाद देने राजनीतिक और उद्योग जगत की तमाम हस्तियां उम्मेद भवन पैलेस पहुंचीं। इसकें समें मध्य प्रदेश और राजस्थान भाजपा के कई बड़े नेता शामिल भी थे। विवाह समारोह में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह भी शरीक हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार शाम कार्तिकेय की बारात लांसर लॉन से रवाना हुई। दूल्हे के लिए विशेष दो घोड़ों की बग्गी सजाई गई थी, जबकि बारात में घोड़े, ऊंट, पालकियां और शाही लवाजमा शामिल था। बारात बद्री लॉन पहुंची, जहां वरमाला और फेरे की रस्में सम्पन्न हुईं। बाराम में शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह भी जमकर नाचे। उनके साथ छोटे बेटे कुणाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जमकर थिरके। शिवराज सिंह ने खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगाया और दोनों ने अपनी पत्नियों संग नृत्य किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान जोधपुरी सूट में नजर आए, जबकि सभी बारातियों के लिए विशेष जोधपुरी साफा का इंतजाम किया गया था।

विवाह समारोह में इन हस्तियों ने की शिरकत
शादी समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस को विशेष रूप से सजाया गया। आकर्षक रोशनी और राजसी अंदाज में सजे स्थल ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विवाह समारोह में कई राजनीतिक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे। मेहमानों के लिए होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। शादी में विशेष राजस्थानी व्यंजन परोसे गए, जिनका मेहमानों ने भरपूर आनंद लिया।

संगीत समारोह में भी खूब थिरके शिव-साधना
शादी से पहले संगीत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्तिकेय ने अमानत को रामचरितमानस भेंट की, जिससे वे भावुक हो गईं। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा, “आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं।” इस दौरान शिवराज ने बेटे-बहू को नया जीवन शुरू करने से पहले सीख देते हुए कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। बुधवार को शिवराज का जन्मदिन भी था, संगीत सेरेमनी में कार्तिकेय-अमानत ने उन्हें रामचरित मानस गिफ्ट में दी तो वे भावुक हो गए। संगीत कार्यक्रम में शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ चांद सा रोशन चेहरा गाने पर थिरकते दिखे, तो साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया। दूल्हा-दुल्हन ने भी कपल डांस किया।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे