24.1 C
Bhopal

आईपीएस रसना ठाकुर मानव अधिकार आयोग पुलिस अधीक्षक नियुक्त

प्रमुख खबरे

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रसना ठाकुर की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश भोपाल बनाया गया है।

राज्य शासन ने सोमवार को जारी आदेश के अनुसार 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी रसना ठाकुर को वर्तमान पद से अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर मानव अधिकार आयोग, मध्यप्रदेश में पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है।

सुश्री ठाकुर वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल में कार्यरत थीं। नवीन पदस्थापना में उनका कार्यभार सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा गया है।

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे