24.1 C
Bhopal

भारतीय विदेश सेवा अधिकारी ने की आत्महत्या

प्रमुख खबरे

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा यानी आईएफएस अधिकारी ने बिल्डिंग से कूदकर आत्म हत्या कर ली।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है आईएफएस अधिकारी पिछले कुछ दिनों से परेशान था। अधिकारी का नाम जितेंद्र रावत है।

बताया जा रहा है कि वह हमेशा कहते थे कि उसे आईएएस दिया जाना था, मगर आईएफएस दे दिया गया। वह अवसादग्रस्त थे और उनका इलाज चल रहा था।

जितेंद्र रावत जून 2024 में बेल्जियम से ट्रांसफर होकर दिल्ली आए थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि मूलरूप से आईटी पार्क, राजपुर रोड दोहरान खास के पास देहरादून निवासी जितेंद्र रावत पुत्र सोहन रावत 2011 बैच के आईएफएस अधिकारी थे। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ चाणक्यपुरी में विदेश मंत्रालय के आवासीय कॉम्प्लेक्स (एमईए) में पहली मंजिल में रहते थे। उनकी पत्नी व दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। दोनों बच्चे वहीं पढ़ते हैं। जितेंद्र रावत की बहन भी आईएफएस हैं।

नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार अधिकारी शुक्रवार सुबह 6 बजे चौथी मंजिल पर जानकर नीचे कूद गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि जितेन्द्र रावत यहां अपनी मां के साथ रहते थे और वह डिप्रेशन में चल रहे थे। रावत की पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। जितेंद्र रावत 2011 बैच के अधिकारी थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे