राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित मिलन स्वीट एवं रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा कर्रवाई की गई। आईटी की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की है।
दरअसल कार्रवाई सेल कम बताकर कर चोरी से जुड़ी है। रविवार की सुबह अचानक इनकम टैक्स विभाग की टीम पुलिस के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंची। जैसे ही टीम रेस्टोरेंट पर वहां हड़कंप मच गया।
आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की ये सर्च कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका और दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर की जा रही है। पुलिस इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। जिससे कर चोरी को पकड़ा सके।
आईटी विभाग की टीम रेस्टोरेंट में मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, टीम रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेस्टोरेंट से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी लेकर पड़ताल में जुटी है।
भीषण आग की चपेट में आया था रेस्टोरेंट
जून 2024 में रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी थी। इस आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकलों को मौके पर बुलाना पड़ा था। करीब तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया जा सका था। जिससे रेस्टोरेंट में बड़ा नुकसान हुआ था। मिठाइयां सहित अन्य खाद्य समग्री जलकर खाक हो गई थी। इसी के साथ रेस्टोरेंट में रखे दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए थे।



