29.1 C
Bhopal

मप्र के सबसे लंबे फ्लाइओवर का लोकार्पण, अंबेडकर होगा नाम: सीएम का ऐलान- बावड़िया कला में बनेगा 180 करोड़ का ब्रिज, कांग्रेस पर किया वार

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र को गुरुवार को सबसे लंबे फ्लाइओवर की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक बने इस ब्रिज का उद्धाटन किया। उन्होंने इस फ्लाइओवर का जीजी से बदलकर अंबेडकर ब्रिज भी कर दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवान दास सबनानी भी मौजूद थे। बता दें कि यह फ्लाइओवर 154 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 2.73 किमी है। इस ब्रिज से एमपी नगर का 60 प्रतिशत ट्रैफिक यानी 6 हजार गाड़ियां हर दिन गुजरेंगी।

फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा यह नव निर्मित फ्लाई-ओवर हमारे महान देशभक्त और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ अन्याय किया। बीजेपी ने अंबेडकर जी से जुड़े सभी स्थानों को पवित्रधाम बनाने का काम किया है। अब इस ब्रिज का नाम अंबेडकर जी के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि उनकी यादें और योगदान हमेशा जीवित रहें।

बाबा साहेब ने लड़ी समानता की लड़ाई
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समानता की लड़ाई लड़ी। संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने धारा 370 का विरोध किया था। हम उनकी स्मृति में पंच तीर्थ उनके जन्म स्थान, दीक्षा स्थल, कर्मभूमि, शिक्षा स्थल और जहां उन्होंने शरीर त्याग किया वहां तीर्थ स्थल विकसित कर रहे हैं। सीएम ने कहा, अंबेडकर जी ने संविधान बनाने में जो भूमिका अदा की, उसे कौन भूल सकता है, लेकिन उनके साथ भी अन्याय किया। जब मंत्रिमंडल बनाने का मौका आया तो उनकी योग्यता के अनुसार काम नहीं दिया। इसके बाद चुनाव भी नहीं जीतने दिया। कांग्रेसी आज बगुला भगत बनकर सबके बीच अंबेडकर जी का चेहरा लेकर आ रहे हैं। शर्म आना चाहिए।

फ्लाइओवर से नगर के विकास को मिलेगी गति
सीएम ने कहा है कि आज भोपाल को मिली 154 करोड़ रुपए की लागत के फ्लाई-ओवर की सौगात नगर के विकास को गति देगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से ओबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा। सीएम ने कहा कि आज हमारे महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है, उन्हें हम हृदय से नमन करते हैं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

कांग्रेसी जब तक अच्छे लोगों को घर नहीं बैठा देते, तक तक चैन से नहीं बैठते
उन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी और स्वतंत्रता संग्राम को नई राह दिखाई। वर्ष 1923 में उन्होंने अंग्रेजों की आईसीएस परीक्षा प्रवीण्य सूची में उत्तीर्ण की, परंतु उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी करने के स्थान पर देशभक्ति का मार्ग चुना। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वाधिक मतों से जीता। सीएम डॉ. यादव ने कहा, कांग्रेसी जब तक अच्छे लोगों को घर नहीं बैठा देते, वे चैन से नहीं रहते हैं। आज नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती है। कांग्रेस के समय जब वे चुनाव से जीते थे, तो उन्हें इस्तीफा देकर बाहर आना पड़ा था।

अंबेडकर ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम ने की ये घोषणाएं…

  • सीएम ने फ्लाईओवर का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज रखा।
  • भोपाल में बावड़िया कला में 180 करोड़ से फ्लाईओवर बनेगा।
  • भोपाल, रायसेन, विदिशा और सीहोर को जोड़कर राजधानी की वृहद योजना ला रहे हैं।
  • एमपी में पुल, पुलिया और सड़कों के लिए गुजरात मॉडल लागू करेंगे।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे