24.6 C
Bhopal

बंगाल में भीषण हादसा: 24 परगना में एलपीजी सिलेंड में धमाके से 8 की मौत, जान गंवाने वालों में 4 बच्चे, एसपी ने जताया यह संदेह

प्रमुख खबरे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां के पाथर प्रतिमा में एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चों और 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं एक महिला घायल हुई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

एसपी ने बताया कि पाथर प्रतिमा ब्लॉक के धोलाघाट गांव में रात करीब 9 बजे हुए विस्फोट में7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल की मंगलवार सुबह मौत हुई है। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में एक महिला भी घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एसपी कोटेश्वर राव ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में दो गैस सिलेंडर थे। हमें संदेह है कि अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई और सिलेंडर में विस्फोट हुआ। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया है। हादसे को लेकर जांच जारी है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हम यह भी पता लगा रहे हैं कि घर के अंदर पटाखे बनाए गए थे या नहीं।

यह बोले- टीएमसी-भाजपा के नेता
शुरूआत जांच में पुलिस को पता चला है कि 2 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हुई। इधर, टीएमसी विधायक समीर कुमार जाना ने कहा कि मृतक परिवार का घर से कुछ मीटर की दूरी पर लाइसेंसशुदा पटाखा फैक्ट्री थी। हो सकता है कि घर में पटाखों का कच्चा माल रखा गया हो, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने क्रूड बम बनाने की अवैध फैक्ट्री बताया और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने कहा कि यह सिर्फ गैस सिलेंडर ब्लास्ट था। इस घर में कोई अवैध पटाखा फैक्ट्री नहीं थी।

घर में कई सालों से हो रहा था पटाखा बनाने का काम
घर में पटाखे का काम चलता था रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे वाले घर में कई सालों से पटाखे बनाने का काम होता था। बनिक परिवार में कुल 11 सदस्य रहते थे। जिनमें से 4 अभी भी लापता हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे