20.1 C
Bhopal

विस में सरकार ने दी जानकारी, मप्र में पुलिस खतरे में, 16 महीनों में 461 हमले

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश में लगता है पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. यह प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में रखे गए एक सवाल के जवाब से पता चलता है. प्रदेश में पिछले डेढ़ साल में पुलिसकर्मियों पर 461 हमले हुए हैं.

इन हमलों में 612 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि 5 पुलिसकर्मी इन हमलों में शहीद हो गए. सरकार ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन के सवाल के जवाब में दी है.

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों, माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस पर भी हमले करने से नहीं बाज आ रहे.

विधानसभा में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में हर दिन एक से ज्यादा हमले हो रहे हैं और उन हमलों में औसतन एक पुलिसकर्मी घायल हो रहा है. पुलिस पर हुए हमलों में कहीं पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया जा रहा है, तो कही थाना बिल्डिंग की खिड़की-दरवाजों को तोड़ा गया. सरकारी एफआरवी वाहन पर पत्थर फेंककर उसके कांच तोड़ने की ढेरों घटनाएं भी सामने आईं.

इसी तरह पुलिस से झड़प के दौरान पुलिस के मोबाइल छीनकर तोड़ने के भी कई मामले सामने आए.

16 महीनों में मप्र पुलिस पर 461 हमले

विधानसभा में सरकार ने बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 जून 2025 तक प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों पर 461 प्रकरण दर्ज किए गए. इनमें 612 पुलिसकर्मी घायल हुए. प्रदेश में पुलिस पर हमलों के सबसे ज्यादा मामले उज्जैन, राजगढ़, इंदौर, भोपाल जिलों में हुए हैं.

शहर   पुलिस पर हमले घायल पुलिसकर्मी

सोर्स : मप्र विधानसभा

कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में सरकार ने 9 दिसंबर 2021 से लेकर 12 जुलाई 2025 तक के बीच हुए अपराधों की जानकारी लिखित में दी है. सरकार द्वारा बताया गया कि इस दौरान इंदौर और भोपाल में कितने अपराध हुए हैं. इंदौर में इन 3 साल 8 महीनों के दौरान वाहन चोरी की 11 हजार 567 घटनाएं हुई हैं. जबकि लूट की 532, हत्या की 308, महिलाओं पर अत्याचार के 5045 और अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार के 409 प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

वहीं, भोपाल में चोरी के 2378, वाहन चोरी की 5654, लूट की 191, हत्या की 158, महिलाओं पर अत्याचार की 8664 और अनुसूचित जाति और जनजाति पर अत्याचार की 356 की घटनाएं हुई हैं.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे