21.5 C
Bhopal

दूषित पानी से पीड़ित बच्ची को दी एक्सपायरी दवा, पिता का हंगामा

प्रमुख खबरे

इंदौर के भागीरथपुरा स्थित संजीवनी क्लीनिक में बुधवार को दवा को लेकर जोरदार हंगामा हो गया. दूषित पानी से पीड़ित 3 साल की बच्ची श्रृष्टि पाठक के पिता शुभम पाठक हाथों में दवाई लेकर क्लिनिक पहुंचे और डॉक्टर पर एक्सपायरी डेट की दवाई देने का आरोप लगाया.

शुभम का कहना है कि उल्टी-दस्त की शिकायत पर बच्ची के लिए जो दवाई लिखी गई, उस पर 12/25 की एक्सपायरी डेट दर्ज है.

उनका आरोप है कि दवाई की आज अंतिम वैधता तिथि है और कल से इसका वर्ष 2026 हो जाएगा, यानी दवाई एक्सपायर्ड मानी जाएगी.

इस मुद्दे पर परिजनों ने क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया. डॉक्टर की ओर से सफाई देते हुए कहा गया कि बच्ची को कैल्शियम और आयरन से संबंधित दवाई दी गई है, जिससे किसी प्रकार के जानलेवा खतरे की आशंका नहीं है.

डॉक्टर ने माना कि दवाई की एक्सपायरी डेट का आज आखिरी दिन है और इसे केवल आज की डोज के लिए ही दिया गया था.

घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग की, जबकि स्थानीय लोग भी दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

इंदौर के डीएनएस अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, मरीजों से बात कर जाना हाल

इंदौर में वर्मा नर्सिंग होम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीएनएस अस्पताल गए। यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजन से बातचीत की। डॉक्टरों को बीमार लोगों के उचित इलाज के निर्देश दिए।

वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों से मिले सीएम, डॉक्टरों को निर्देश दिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के वर्मा नर्सिंग होम में 12 मरीजों से मुलाकात की। उनका हाल पूछा। डॉक्टरों से इलाज की जानकारी भी ली।

मरीजों से मिलने वर्मा नर्सिंग होम पहुंचे मुख्यमंत्री, मंत्री विजयवर्गीय भी साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूषित पानी पीने से बीमार लोगों से मिलने वर्मा नर्सिंग होम पहुंचे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनके साथ हैं.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे