33.3 C
Bhopal

कल से सांची करेगा दूध का दूध पानी का पानी, उपभोक्ताओं तक चल प्रयोगशाला लेकर पहुंचेगा अमला

प्रमुख खबरे

भोपाल। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के अधीन आ चुके मप्र स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन का उत्पाद सांची अपनी गुणवत्ता प्रामाणिकता को साबित करने केलिये कल से मैदान में उतर रहा है। संघ के सीईओ प्रतीश जोशी के निर्देशन में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ अभियान 7 जून से शुरू होगा। इस दौरान सांची ब्राण्ड के दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की जांच उपभोक्ताओं के सामने होगी। ताकि उपभोक्ता जान सकें कि सांची दूध और अन्य उत्पाद कितने शुद्ध हैं।

कल शनिवार को पहले दिन राजधानी में फॉर्चून सिग्नेचर सोसाइटी और इंडस गार्डन, रोहित नगर में तथा रविवार 8 जून को आकृति इकोसिटी रोहित नगर में इसका शिविर होगा। इसके बाद अलग तारीखों पर साकेत नगर कटारा, सागर रायवेला, स्प्रिंग वैली, अमृत नगर, सेवाए कांप्लेक्स गुलमोहर, नीरज नगर से लेकर सर्वधर्म कॉलोनी, लालघाटी, संजीव नगर, कोहेफिजा, पुलिस कंट्रोल रूम और गिरधर परिसर में भी यह अभियान संचालित किया जाएगा।

ऐेसे होगी जांच
अभियान में सांची दूध और दुग्ध उत्पाद जैसे घी, पनीर एवं दही का परीक्षण चल प्रयोगशाला के माध्यम से उपभोक्ताओं के समक्ष होगा। जांचों में दूध में फैट, एसएनएफ, प्रोटीन, लैक्टोज, पानी, यूरिया, सुक्रोज, ग्लूकोस, नमक, वेजिटेबल स्टार्च, न्यूट्रलाइजर, आॅयल तथा अमोनियम सल्फेट की संदिग्धता की जांच की जाएगी। पनीर में स्टार्च तथा दही में स्टार्च, ग्लूकोज, सुक्रोज, यूरिया एवं माल्टीज की संदिग्धता का भी परीक्षण होगा व घी गुणवत्ता की जानकारी भी उपभोक्ताओं को तत्काल मिलेगी, यदि घी संदिग्ध मिला तो विस्तृत रिपोर्ट 48 घंटे में व्हाट्सएप पर उपभोक्ता को मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे