20.5 C
Bhopal

खेल क्रांति के लिए फिट इंडिया मूवमेंट महत्वपूर्ण है

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव ने आज 24 सितंबर को भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव-2025′ का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों और जनता को फिट रहने के मंत्र भी बताए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि 71 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। यह आंकड़ा प्रोत्साहन देने वाला है। यह आंकड़ा बताता है कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना का अनुसरण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल की नई क्रांति हुई। खेलों का यह अद्भुत समय चल रहा है। दो दिन पहले ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी है। ऐसा लगा अभिषेक शर्मा ने अभिषेक कर दिया हो। पाकिस्तान चाहे सेना के सामने आए या खिलाड़ियों के सामने, मार जरूर खाता है।’ यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को कही।

भारतीय खिलाड़ी और जवानों ने हर अवसर पर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए स्वदेशी और खेल क्रांति के लिए फिट इंडिया मूवमेंट महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए महत्वपूर्ण इन दोनों गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत जीवनशैली में बदलाव के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने ‘भोजन में तेल कम करने और जीवन में खेल गतिविधियां बढ़ाने’ का सभी देशवासियों से आहवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के ‘सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को शासकीय सुभाष एक्सीलेंस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत माता की जय के नारों और आतिशबाजी के बीच आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज आरंभ हो रहे सांसद खेल महोत्सव में 71 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने नामांकन कराया है, यह प्रदेश के विद्यार्थियों में निरंतर बढ़ रही खेल गतिविधियों के प्रति रूचि का परिणाम है। प्रसन्नता का विषय है कि सांसद खेल महोत्सव, सेवा पखवाड़ा का भाग बन रहा है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे