24.2 C
Bhopal

भाजपा राज में छले जा रहे सभी, संस्कारधानी में सिंघार ने बोला हमला, कहा- सरकार मां नर्मदा को नहीं छोड़ रही जनता को कैसे बख्शेगी

प्रमुख खबरे

जबलपुर। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को जबलपुर के पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सिंघार ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने और कई मुद्दोंको लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

उमंग सिंघार ने सबसे पहले वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ भाजपा सिर्फ पेपर पर लगाती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगाने के नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी ने 350 करोड़ का घोटाला किया था। जब भाजपा सरकार नर्मदा मईया को नहीं छोड़ रही तो जनता को क्या बख्शेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने जबलपुर के मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि महाकौशल में ना तो उद्योग लग रहे हैं और ना ही यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यहां धान की पैदावार भी अच्छी होती है लेकिन धान किसानों के लिए कब सोचेगी भाजपा सरकार? उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार धान किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान भुगतान की बात करती है मगर अब तक नहीं दिया गया।

उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा की मंशा साफ है वो कालाबाजारी करना चाहती है, मगर किसानों को उनके अधिकार नहीं देना चाहती। वहीं महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री जी के पास है फिर भी प्रदेश में महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। जो अधिकारी काम के नहीं है उन्हें पीएचक्यू भेजा जाए और बेहतर अधिकारियों को सुरक्षा का जिम्मा दिया जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने अंत में कहा कि भाजपा हमेशा सिर्फ धर्म की बात करती है। आज यही कारण है कि बाबा साहेब की मूर्ति लगाने में भाजपा राजनीति कर रही है। ये वही पार्टी है जो संविधान खत्म करना चाहती है। मीडिया और आम लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में विकास कैसे होगा इसपर बात होनी चाहिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे