30.4 C
Bhopal

कुपवाड़ा में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने दो से तीन दहशतगर्दों को घेरा, गोलीबारी में एक जवान घायल, इलाके को किया गया सील

प्रमुख खबरे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ एक बार फिर मुठभेड़ हो गई है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में 2-3 आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ हो रही गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है। जिनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है और पूरे इलाके को घेर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के ग्राम क्रुम्हूरा जचलदारा राजवार हंदवाड़ा में एसओजी हंदवाड़ा ने आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने इलाके मेंतलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि घेरे गए इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। जैसे ही सुरक्षाकर्मी करीब पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। आॅपरेशन के दौरान एक पुलिस जवान घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।

इलाके को किया सील
अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और सफल आॅपरेशन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। टीम ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और उनकी सुरक्षा के लिए मुठभेड़ स्थल के पास आवाजाही से बचने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सक्रिय बनी हुई है और उसकी कड़ी निगरानी की जा रही है। जैसे-जैसे आॅपरेशन आगे बढ़ेगा, आगे की जानकारी दी जाएगी। जो भी घटनाक्रम होगा उसके बारे में सुरक्षा एजेंसियां आधिकारिक बयान जारी करेंगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे