28.3 C
Bhopal

एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला 263 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस

प्रमुख खबरे

एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस दौरान निवेशकों से मिली रकम को टैक्सेबल इनकम मान लिया है।

बताया गया है कि कंपनी इस असेसमेंट ऑर्डर को चुनौती देने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा किया।

कंपनी के मुताबिक, उन्हें यह असेसमेंट ऑर्डर और डिमांड नोटिस 16 मार्च को मिला। आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने वित्त वर्ष 2023-24 (AY 2023-24) के दौरान कंपनी को मिले निवेश को टैक्सेबल इनकम मान लिया है। इसमें सेबी के तहत रजिस्टर्ड ‘कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स’ (AIFs) से मिले फंड भी शामिल हैं, जिसके कारण विभाग ने यह भारी-भरकम टैक्स डिमांड निकाली है।

फिजिक्सवाला ने इस मामले पर सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि इस टैक्स डिमांड से कंपनी की वित्तीय स्थिति, कामकाज या व्यापारिक गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कंपनी का मानना है कि उनके पास इस आदेश को चुनौती देने के लिए मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार हैं। वे जल्द ही संबंधित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष इसके खिलाफ अपील दायर करेंगे।

बढ़ रहा बिजेनस ग्राफ

दिसंबर तिमाही में कंपनी का समेकित लाभ (consolidated profit) 33% बढ़कर 102.27 करोड़ रुपये हो गया (पिछले साल यह 76.72 करोड़ रुपये था)।

ऑपरेशंस से होने वाली कमाई भी 33% बढ़कर 1,082.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

कंपनी के कुल पेड यूजर्स की संख्या 36 लाख से बढ़कर 43.7 लाख हो गई है।

क्या है कंपनी का प्लान?

फिजिक्सवाला की स्थापना साल 2020 में अलख पाण्डे और प्रतीक महेश्वरी ने की थी। आज फिजिक्सवाला केवल ऑनलाइन कोचिंग तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं का भी ऐलान किया है।

कंपनी ‘PhysicsWallah Student Housing’ नाम से नई सहायक कंपनी बना रही है, जो प्रमुख शहरों में छात्रों को हॉस्टल सुविधाएं देगी। कंपनी ने ‘Kay Wellness’ में 1.5 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 50% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे