27.1 C
Bhopal

डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसी अनुक्रम में गुरूवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाई।

इस दौरान डीजीपी श्री मकवाणा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति आपकी समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है।

प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान की जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, इसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में इन्हें लगाई रैंक :-

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में आईजी निरंजन बी. वायंगणकर, श्री शियास ए., श्री ललित शाक्‍यवार, डीआईजी राघवेन्‍द्र सिंह बेलवंशी, श्रीमती किरणलताकेरकटृा श्री रियाज इकबाल, श्री राहुल कुमार लोढा, श्री विवेक सिंहतथा वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक श्री हितेष चौधरी को रैंक लगाई।

इन अधिकारियों को किया गया पदोन्नत  :-

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 31दिसंबर 2025 को जारी आदेशानुसार 1 जनवरी 2026से भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) के 18अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

इनमें श्री आशुतोष रॉय को एडीजी से स्‍पेशलडीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। श्री प्रमोद वर्मा को आईजी से एडीजी पद पर पदोन्‍नत किया गया है। श्री निरंजन बी. वायंगणकर, श्री शियास ए. तथा श्री ललित शाक्‍यवारको डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार सर्वश्री राकेश सगर, राघवेन्‍द्र सिंह बेलवंशी, मनोज कुमार राय, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, सुश्री सिमाला प्रसाद, सर्वश्री असित यादव, मयंक अवस्‍थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल, शैलेन्‍द्र सिंह चौहान डीआईजी श्रीमती किरणलताकेरकटृा, के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे