30 C
Bhopal

दमोह सांसद की 6 साल की बेटी का निधन,दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी की 6 साल मासूम बेटी ने दिल्ली में दम तोड़ा। मासूम संस्था सिंह का एम्स में इलाज चल रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

सांसद राहुल सिंह लोधी की मासूम बिटिया के देहांत की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक पसर गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश के मंत्रियों और सीएम मोहन यादव ने इस घटना में शोक प्रकट किया है।

सांसद राहुल सिंह लोधी की बेटी संस्था सिंह की दिल की बीमारी से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची के  दिल में छेद था। इस जन्मजात बीमारी का इलाज चल रहा था।

संस्था सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार देर रात संस्था सिंह ने अंतिम सांस ली।

सांसद राहुल सिंह की पुत्री संस्था सिंह का शव सोमवार को एयर एम्बुलेंस से जबलपुर लाया गया। गृह ग्राम हिंडोरिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के अनुसार बेटी संस्था लंबे समय से दिली की बीमारी से जूझ रही थी। बेटी के निधन से सांसद राहुल सिंह और पत्नी राधिका सिंह को गहरा झटका लगा है। उन्हें सांत्वना देने के लिए सुबह से ही परिचित, दोस्त, रिश्तेदार गृह निवास पर पंहुच गए थे।

संस्था सिंह के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक है। प्रदेश के बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दुख प्रकट किया। संस्था सिंह के अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय टंडन, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एएसपी सुजीत भदौरिया सहित क्षेत्र के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।

दमोह सांसद की बेटी की दुखद मौत पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दुख जताया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ‘दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की सुपुत्री संस्था सिंह के अल्पायु में देवलोकगमन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ओम शांति!’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे