25 C
Bhopal

निशिकांत के निशाने पर फिर आई कांग्रेस, अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दस्तावेज शेयर लगाया गंभीर आरोप

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। विपक्ष को हर समय अपने निशाने पर रखने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों ने रूस के एजेंट के रूप में किया था। इसके एवज में इन सभी सांसदों को भारी भरकम फंडिंग मिली थी। निशिकांत दुबे ने को रूस से फंडिंग हुई थी। भाजपा सांसद ने सबूत के तौर पर 2011 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी की ओर से जारी एक दस्तावेज को भी एक्स पर साझा किया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस, भ्रष्टाचार और गुलामी। यह अवर्गीकृत गुप्त दस्तावेज 2011 में सीआईए ने जारी किया था। इसके मुताबिक दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत रूस ने फंडिंग की थी। ये सांसद रूस के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे?

रूसी खुफिया एजेंसियों के 1100 लोग भारत में थे
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि पत्रकारों का एक समूह उनका एजेंट था। रूस ने कुल 16,000 समाचार प्रकाशित कराए थे। इसका अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दस्तावेज में जिक्र है। उस समय के आसपास रूसी खुफिया एजेंसियों के 1100 लोग भारत में थे, जो नौकरशाहों, व्यापारिक संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों और राय निर्माताओं को अपनी जेब में रखकर भारत की नीतियों को आकार और सूचनाएं भी दे रहे थे।

कांग्रेस को देना चाहिए जवाब
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने उस समय चुनाव के नाम पर जर्मन सरकार से पांच लाख रुपये लिए और वे हारने के बाद इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्ष बन गईं। क्या यह देश है या गुलामों, एजेंटों और बिचैलियों की कठपुतली? कांग्रेस को जवाब देना चाहिए, क्या इस पर जांच होनी चाहिए या नहीं?

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे