26 C
Bhopal

सीएम मोहन यादव ने 53 घड़ियाल 25 कछुए कूनो नदी में छोड़े

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में घड़ियाल और कछुओं का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है. विलुप्त होते जीवों के संरक्षण के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश सरकार कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है. इससे प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में घड़ियाल और कछुओं को रिलीज करने के बाद यह बात कही.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष मध्यप्रदेश आने वाले सैलानियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुए नदी में रिलीज किए. गेवेलियस गेंगेटिक्स नाम के छोड़े गये 53 घड़ियाल में से 28 नर एवं 25 मादा शामिल हैं.

इसी प्रकार 25 कछुए थ्री स्ट्रिप्ड रूफ टर्टल प्रजाति के हैं, जिनका वैज्ञानिक नाम वाटागुरु डोगोका है. ये कछुए ढोंगोंका और घड़ियाल, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्रों में पाई जाने वाली दुर्लभ जलीय प्रजातियां हैं. जो जैव विविधता की अनमोल धरोहर हैं और नदियों के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते

इससे पहले 28 फरवरी को दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना से 9 चीते लाए गए थे, जिन्हें कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया गया. सीएम मोहन यादव को इस कार्यक्रम में जाना था, लेकिन किसी कारण से वो नहीं पहुंच सके. इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क पहुंचे और कूनो पार्क के भीतर पालपुर फोर्ट के सामने कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुए छोड़े. घड़ियाल रिलीज कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी घड़ियाल रिलीज किए.

पर्यावरण और पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण अवसर…

रिलीज कार्यक्रम के मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण और पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर हैं. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इस साल मध्य प्रदेश आने वाले टूरिस्ट की संख्या में वृद्धि हुई है. सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि घड़ियाल और कछुओं का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे