27.1 C
Bhopal

सीएम मोहन दिल्ली में मिले पीएम मोदी से, मप्र सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के अलावा राज्य के विभिन्न मुदों पर चर्चा हुई है।

पीएम से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा, “हम राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। भारत सरकार के मंत्री अलग-अलग प्रकार से हमें प्रोत्साहन देते हैं। हम उनकी मदद से सरकार में अच्छे काम करते हैं। हमें उनके साथ समन्वय बनाए रखना है और मैं इसी के लिए यहां हूं।

दुबई-स्पेन की निवेश यात्रा से कराया अवगत
सीएम डॉ. यादव ने हाल ही में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए की गई दुबई एवं स्पेन यात्रा में मिली सफलता की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए पीएम मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रधानमंत्री श्री मोदी के आशीर्वाद से विकसित भारत- 2047 के विजन में मध्यप्रदेश भी अपना पूरा योगदान देगा।

सीएम ने पीएम को भेंट की मप्र की उपलब्धियों से भरी पुस्तिका
सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी को मध्यप्रदेश की उपलब्धियों एवं नवाचार पर केंद्रित पुस्तिका “विरासत से विकास की राह” भेंट की। पुस्तिका में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, नारी शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, शहरी विकास, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा शामिल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे