25.9 C
Bhopal

अशोकनगर में बाल-बाल बचे सीएम मोहन, देवी दर्शन के बाद लौटते समय टूटी सीढ़ियां, रही राहत की बात

प्रमुख खबरे

अशोकनगर। मुख्यमंत्री मोहन यादव अशोकनगर में हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल सीएम यादव बुधवार को अशोकनगर स्थित स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे थे। देवी दर्शन करने के बाद जब सीएम सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी अचानक सीढ़ियां टूट गई। जिस पर सीएम सहित अन्य लोग मौजूद थे। सीढ़िया टूटने के बाद सीएम लड़खड़ा गए। राहत की बात यह रही की उन्हें कोई चोट नहीं लगी। वहां पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और अधिकारियों ने सीएम को संभाला। सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने से यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री माता जानकी के दर्शन किए। इसके बाद दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान सीएम सीढ़ीयों से उतर कर जा रहे थे। तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं। इसके बाद सीएम मंच पर पहुंचे। जहां एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने करीला मेले के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेले के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जो दे दिए गए।

सीएम से जनप्रतिनिधियों ने की यह मांग
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने माता जानकी धाम को करीला लोक बनाने, यहां बड़ी होटल खुलवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी। साथ ही करीला मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। सीएम ने भी अपने संबोधन में व्यवस्थाएं करने की बात कही। करीला धाम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर मनोज कुमार खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने किया। वह कार्यक्रम में एक घंटे तक रुकने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे