25.3 C
Bhopal

मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने जनकल्याण की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की यह मुलाकात सिंधिया के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इस मुलाकात में मध्यप्रदेश के विकास को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया। दोनों नेताओं ने राज्य में विकास कैसे हो, लोगों का कल्याण कैसे हो और सरकारी योजनाओं को ठीक से कैसे चलाया जाए, इस पर बातचीत की। उन्होंने नए विचारों, डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और गांवों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने पर खास ध्यान दिया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को अच्छे से चलाने के लिए दोनों सरकारों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के बीच तालमेल को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, गुना-शिवपुरी इलाके में लगातार भ्रष्टाचार के मामले में भी उठ रहे हैं। साथ ही कथित रूप से पुराने और नए भाजपाइयों ट्यूनिंग भी नहीं स्थापित हो रही है। अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ इन विषयों पर भी चर्चा हुई होगी।

इस मुलाकात में प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने मिलकर काम करने और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण इलाकों में सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे