20.1 C
Bhopal

चैंपियन्स ट्राफी: फाइनल की पहली जंग आज, दुबई में आमने-सामने होंगी दो अजेय टीम, रोहित के पास कंगारुओं से हिसाब चुकता करने का मौका

प्रमुख खबरे

दुबई । आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी-2025 का पहला सेमीफाइनल आज मंगलवार को भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाकला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोहपर आज ढाई बजे से खेला जाएगा। चैंपियन ट्राफी में अब तक अजेय रही टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में रोहित ब्रिगेड कंगारुओं को पटखनी देकर फाइनल में एंट्री मारने की इरादे से मैदान उतरेगी।

हालांकि रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने कंगारुओं को चुनौती भरा होगा। ऐसा इसलिए की भारतीय टीम 2011 के बाद आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में कभी कंगारुओं को नहीं हरा पाई है। अगर आज टीम इंडिया आस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब होती है तो 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार और हाल में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली दोनों हार का हिसाब बराबर हो जाएगा। हालांकि टीम इंडिया का फार्म भारत के लिए चिंता का विषय है। आज के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से भारत को बड़ी उम्मीदें हैं। बता दें कि भारत और आॅस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अजेय हैं और दोनों ही टीमें ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने के लिए एक दूसरे को हराने की कोशिश करेंगी. भारत की टीम इस टूनार्मेंट में पूरी लय में है, वहीं आॅस्ट्रेलिया के पास भारत पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है।

खिलाड़ियों की फार्म भारत के लिए चिंता का विषय
सेमीफाइनल से पहले भारत के लिए कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म बेहद चिंता करने वाला है, उनमें से एक है केएल राहुल का फॉर्म। टीम प्रबंधन ने हाल ही में राहुल पर भरोसा किया है, लेकिन उनकी कीपिंग औसत से कम रही है. ऐसे में क्या भारत केएल राहुल को बाहर करके ऋषभ पंत को टीम में शामिल करेगा? यह देखने वाली बात होगी. वैसे रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन बहुत ज्यादा बदलाव करने के लिए नहीं जाने जाते हैं, ऐसे में मुश्किल ही है कि भारत की प्लेइंग क में ज्यादा कोई बदलाव हो, ऐसे में जो टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरी थी. वही टीम दुबई में सेमीफाइनल में खेलती दिखेगी, केवल इंजरी की स्थिति में ही टीम में कोई बदलाव किया जाएगा.

ग्रुप ए के तीनों मैच जीतने में सफल रहा भारत
भारत ग्रुप ए में अपने तीनों मैच जीतने में सफल रहा। भारतीय टीम ने सबसे पहले बांग्लादेश को हराया और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसके बाद रविवार को आखिरी ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड पर जीत कर ग्रुप चरण का अंत शीर्ष पर रहकर किया। भारत ने तीनों ही मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना दम दिखाया और अब उसके और खिताब के बीच दो जीत का फासला रह गया है। हालांकि कंगारू टीम भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे स्टार खिलाड़ी नहीं है, इसके बावजूद टीम मजबूत नजर आ रही है।

आईसीसी टूर्नामेंट में अलग लय में खेलती है कंगारू टीम
आॅस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। आॅस्ट्रेलिया ने उस मैच में आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। पहले मैच से पूर्व लग रहा था कि आॅस्ट्रेलिया टीम कमजोर है, लेकिन जिस तरह से उसने इंग्लैंड को हराया, इसने यह साबित किया कि कंगारू टीम आईसीसी टूर्नामेंट में अलग लय में खेलती है। आॅस्ट्रेलिया का इसके बाद दोनों मैच बारिश में धुल गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच बिना एक भी गेंद खेले रद्द हुआ, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी पूरी हो गई थी और आॅस्ट्रेलिया ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने भी 12.5 ओवर खेल लिए थे।

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत और आॅस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

आॅस्ट्रेलिया: जैक फ्रेजर मैकर्गक, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे