कृष्ण फाउंडेशन (KF) द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में बरखेड़ा भेल स्थित श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण (स्व. बी.आर. यादव भवन) में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। “आधी आबादी नहीं, आधी बेहतर आबादी” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यदुवंश की उन महिलाओं का सम्मान करना था, जो शिक्षित, आत्मनिर्भर होकर समाज में निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में शिक्षा, चिकित्सा और बैंकिंग जगत की दिग्गज महिलाओं ने शिरकत की, जिनमें श्रीमती विद्या यादव (प्रयागराज), डॉ. नेहा राय यादव (AIIMS), डॉ. प्रतिमा प्रसाद (सेज यूनिवर्सिटी), श्रीमती अलका रानी यादव (SBI), और डॉ. प्राजंलि यादव (जे पी हॉस्पिटल) प्रमुख रूप से शामिल रहीं। वक्ताओं ने जोर दिया कि महिलाएं केवल संबल ही नहीं, बल्कि विकास की मुख्य धुरी हैं।
”श्रीमती गंगा देवी यादव स्मृति चिन्ह” से सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए:
मातृशक्ति: बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाने हेतु श्रीमती शारदा यादव एवं श्रीमती प्रवीना यादव।
शिक्षा क्षेत्र: डॉ. नम्रता यादव (MANIT) सहित दीपिका, सीमा, सपना, राखी और पूनम जी।
स्वास्थ्य सेवा: AIIMS भोपाल में सेवा दे रहीं मीनू, सुधा, निशा और रीता यादव।
उद्यमिता एवं नवाचार: पयाशवी निर्वाण यादव (गिर गोशाला संवर्धन) और श्रुति यादव (‘किंडर जॉय’ स्टार्टअप)।
माउंट एवरेस्ट अभियान हेतु ₹1,02,000 की प्रोत्साहन राशि
समारोह का मुख्य आकर्षण पर्वतारोही अंजना यादव का सम्मान रहा। उन्हें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘सागरमाथा’ (माउंट एवरेस्ट) फतह करने के साहस के लिए कुल ₹1,02,000 की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इसमें ₹51,000 “उज्ज्वल पथ” के विनय व विपुल यादव द्वारा और ₹51,000 “कृष्ण फाउंडेशन” द्वारा दिए गए। यह चेक राजेंद्र सिंह यादव, जीएस यादव, आशीष यादव और अशोक यादव द्वारा सौंपा गया।
श्रद्धांजलि एवं आभार
कार्यक्रम के दौरान स्व. श्रीमती राम प्यारी बाई यादव एवं स्व. श्रीमती राम सखी यादव की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन किरण यादव ने किया और आभार प्रदर्शन अनुराधा यादव द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण फाउंडेशन के पुरुष सदस्यों का निस्वार्थ समर्पण सराहनीय रहा।



